News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में चीनी की स्तिथि
04-Feb-2026 11:06 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में चीनी की स्तिथि
★ भारत में चीनी का भंडार बढ़े उत्पादन के बावजूद सालाना आधार पर 11 प्रतिशत घटा। खाद्य मंत्रालय के अनुसार, 31 जनवरी 2026 तक देश में चीनी स्टॉक 74.49 लाख टन रहा, जो एक साल पहले 84.61 लाख टन था।
★ चालू चीनी सीजन (अक्टूबर–जनवरी) में उत्पादन 17 प्रतिशत अधिक और खपत 4 प्रतिशत कम रहने के बावजूद स्टॉक में गिरावट दर्ज की गई।
★ चीनी मिलों की नकदी स्थिति में सुधार की संभावना कम, क्योंकि न तो चीनी की न्यूनतम बिक्री कीमत बढ़ी है और न ही एथेनॉल के लिए अतिरिक्त कोटा मिला है।
★ सरकार ने केवल 15 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी है, जो पिछले सीजन के 10 लाख टन से अधिक है। अब तक 3 लाख टन चीनी निर्यात सौदे हो चुके हैं।
★ अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच घरेलू चीनी बिक्री 3.5 प्रतिशत घटकर 110.5 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 114.5 लाख टन थी।
★ ISMA के अनुसार देश में चीनी की खपत 2024-25 से 2029-30 के बीच 1.5–2 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ सकती है, जिसमें औद्योगिक खपत की हिस्सेदारी अधिक रहेगी।
★ 2025-26 सीजन में 31 जनवरी तक देश का चीनी उत्पादन 193.05 लाख टन पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी समय 165.3 लाख टन था।
★ महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में उत्पादन बढ़ा है, हालांकि जनवरी में उत्तर प्रदेश में उत्पादन में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
★ कम बिक्री कोटा आवंटित किये जाने से चीनी के कीमतों में देखा गया सुधार, परन्तु यह तेजी टिकाऊ नहीं क्योंकि उत्पादन बढ़ रहा है।
