News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में गेहूं आपूर्ति पर दबाव, MSP से नीचे जा सकते हैं दाम

19-Dec-2025 11:19 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में गेहूं आपूर्ति पर दबाव, MSP से नीचे जा सकते हैं दाम 
★ 2025-26 फसल वर्ष में भारत का गेहूं उत्पादन बढ़कर लगभग 1,220 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह करीब 1,175 लाख टन था। यानी उत्पादन में लगभग 45–50 लाख टन की बढ़ोतरी संभावित है।
★ बढ़े हुए रकबे और बेहतर पैदावार के कारण बाजार में अधिशेष की स्थिति बन सकती है, जिससे गेहूं के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2,585 प्रति क्विंटल से नीचे जाने का जोखिम है।
★ सरकारी कैरीओवर स्टॉक अप्रैल 2026 तक करीब 200 लाख टन रह सकता है।
★ सरकार को 300–350 लाख टन तक गेहूं की खरीद करनी पड़ सकती है।
★ निजी गोदामों में पहले से 22–25 लाख टन गेहूं का स्टॉक मौजूद है, जो पिछले साल से काफी अधिक है।
★ कम मांग और पर्याप्त उपलब्धता के चलते मिलें नई आवक पर आक्रामक खरीद के मूड में नहीं हैं।
★ यदि समय रहते गेहूं या गेहूं उत्पादों के निर्यात की अनुमति नहीं दी गई, तो बाजार में दबाव और बढ़ सकता है।
★ सरकार की ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMSS) के तहत नीलामी में भी कमजोर मांग दिख रही है, जो अधिशेष आपूर्ति का संकेत देती है।
★ कुल मिलाकर, 2025-26 में गेहूं उत्पादन, स्टॉक और आपूर्ति तीनों ऊंचे स्तर पर रहने से कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।