News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में लगातार बढ़ रहा हैं मक्का उत्पादन
18-Dec-2025 11:38 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में लगातार बढ़ रहा हैं मक्का उत्पादन
★ भारत में मक्का उत्पादन बढ़कर लगभग 500 लाख टन रहने का अनुमान है, जो 2024–25 में करीब 430 लाख टन था। बढ़ोतरी का कारण बेहतर उत्पादकता, उन्नत बीजों का अधिक उपयोग और एथेनॉल सेक्टर से बढ़ती मांग है।
★ 2030 तक उत्पादन लगभग 700 लाख टन और 2047 तक करीब 1,400 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है।
★ सरकार एथेनॉल उत्पादन में मक्का की हिस्सेदारी को मौजूदा करीब 50% से बढ़ाकर 80% करने की दिशा में काम कर रही है।
★ पिछले टेंडर में एथेनॉल की कम मात्रा आवंटित होने से मक्का का समीकरण बदला, साथ ही अनाजों में से इथेनॉल बनाने के लिए 40% FCI चावल के आवंटन से भी मक्का की मांग पर पड़ा असर।
★ जो मक्का पिछले वर्ष 2,700 रुपए/ क्विंटल के उच्चतम स्तर पर बिकी थी अब 1800 तक आ चुकी हैं।
★ इथेनॉल का पर्याप्त स्टॉक, कई संस्थाएं सरकार से ब्लेंडिंग बढ़ाने की कर रही हैं मांग।
★ जब तक इथेनॉल की डिमांड नहीं बढ़ती तबतक ऊँचे स्टॉक के कारण कीमतों पर दवाब बन सकता है।
★ भविष्य में इथेनॉल की राह बहुत कठिन होती नज़र आ रही है इसलिए मक्का से निकलना सही कदम माना जा सकता है।
