News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में सरसों की बुआई बढ़ी, फसल स्थिति सामान्य: SEA
19-Dec-2025 11:05 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में सरसों की बुआई बढ़ी, फसल स्थिति सामान्य: SEA
★ देश में सरसों की खेती का रकबा 30 नवंबर तक बढ़कर करीब 77.06 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6% अधिक है। यह जानकारी सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) ने दी।
★ राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में सरसों के रकबे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
★ अनुकूल मौसम और पर्याप्त नमी के चलते फसल की स्थिति सामान्य।
★ सामान्य मौसम रहा तो रबी 2025-26 में सरसों उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद।
