News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत ने म्यांमार को मूंग और मक्का आयात खोलने से किया इंकार

04-Nov-2025 01:01 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत ने म्यांमार को मूंग और मक्का आयात खोलने से किया इंकार 
★ भारत ने मूंग और मक्का के आयात को बढ़ाने के लिए म्यांमार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। भारत ने कहा कि देश में इन दोनों फसलों का पर्याप्त घरेलू उत्पादन है, इसलिए मौजूदा समझौते में केवल उड़द और तूर की ही अनुमति बनी रहेगी।
★ पिछले सप्ताह म्यांमार के एक मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत के अधिकारियों से मुलाकात की थी और तूर व उड़द व्यापार संबंधी समझौते (MoU) में मूंग व मक्का को शामिल करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन भारत ने इसे स्वीकार नहीं किया।
★ भारत और म्यांमार के बीच 5 साल का मौजूदा समझौता (2021-22 से 2025-26 तक) के तहत सालाना 2.5 लाख टन उड़द और 1 लाख टन तूर के आयात की अनुमति है। हालांकि वास्तविक आयात मात्रा अक्सर तय कोटा से अधिक रही है। मई 2021 से उड़द और तूर का आयात ‘मुक्त श्रेणी’ में है, और यह नीति अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई है।