News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत- सोया तेल आयात सौदे टले
19-Dec-2025 11:04 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत- सोया तेल आयात सौदे टले
★ भारत में अर्जेंटीना से आने वाले सोयाबीन तेल के आयात में रुकावट देखी जा रही है।
★ घरेलू बाजार में उपलब्धता बढ़ने और रुपये के कमजोर होने से विदेशी तेल महंगा पड़ रहा है, जिसके चलते 1 लाख टन से अधिक अर्जेंटीनी सोया ऑयल के सौदे रद्द या अगले महीने के लिए टाल दिए गए हैं।
★ यह मात्रा भारत के औसत मासिक सोया ऑयल आयात का करीब 20% है। फिलहाल भारतीय बाजार में सोया ऑयल की कीमतें दक्षिण अमेरिकी से 40–50 डॉलर प्रति टन कम चल रही हैं, जिससे आयात आर्थिक रूप से घाटे का सौदा बनता जा रहा है।
★ उधर, अर्जेंटीना द्वारा चीन को सोयाबीन आपूर्ति बढ़ाने से वहां सोया तेल की उपलब्धता घटी और कीमतें बढ़ी, जिससे भारत के लिए प्रतिस्पर्धा और कमजोर हुई। वहीं चीन से सोया ऑयल की सीमित लेकिन सस्ती खेप भारत आ रही है, जो दक्षिण अमेरिका के मुकाबले 10–15 डॉलर प्रति टन सस्ती बताई जा रही है।
★ मांग कमजोर रहने और नई फसल की आवक बढ़ने से निकट अवधि में सोया ऑयल आयात पर दबाव बना रह सकता है।
★ आयात घटा तो सोया की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
