News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राज़ील से बढ़ा सोयाबीन निर्यात, मक्का का घटा

05-Dec-2025 12:23 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राज़ील से बढ़ा सोयाबीन निर्यात, मक्का का घटा
सोयाबीन
★ ब्राज़ील के सोया निर्यात नवंबर में पिछले वर्ष की तुलना में 64% बढ़कर 42 लाख टन पहुंचा। रिकॉर्ड फसल के कारण वर्षांत में भी निर्यात तेज रहा।
★ दिसंबर में शिपमेंट लगभग 90% बढ़कर 28 लाख टन पहुंच सकते हैं।
★ 2025 में कुल सोया निर्यात 1,100 लाख टन अनुमानित है, जबकि 2024 में यह 973 लाख टन था।
★ चीन के अमेरिकी सोया की ओर रुख करने से पहले ब्राज़ील की बिक्री मजबूत बनी हुई है।
~~~~~~~
मक्का
★ घरेलू मांग बढ़ने के चलते 2025 के मक्का निर्यात अनुमान को 10 लाख टन घटाकर 410 लाख टन किया गया।
★ इसके बावजूद 2025 में निर्यात 2024 के 378 लाख टन से अधिक रह सकता है।
★ दिसंबर में शिपमेंट 49.9 लाख टन अनुमानित हैं, जो पिछले वर्ष से लगभग 38% अधिक है।