News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बारिश का सभी रबी फसलों पर असर

08-Apr-2026 05:11 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बारिश का सभी रबी फसलों पर असर
★ असमय बारिश और ओलावृष्टि के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। यह असर खासतौर पर उन क्षेत्रों में ज्यादा देखा गया जहां फसल कटाई के चरण में थी।
★ कई जगहों पर 10 से 20 प्रतिशत तक फसल को नुकसान हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में 25 से 30 प्रतिशत तक असर की बात सामने आई है। मुख्य समस्या गेहूं के दानों की गुणवत्ता में गिरावट है, जिसे लस्टर लॉस कहा जाता है। इसमें दानों की चमक कम हो जाती है, रंग फीका पड़ जाता है और दाने सिकुड़ सकते हैं।
★ इस वजह से बाजार में गेहूं के दाम गुणवत्ता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। खराब क्वालिटी का गेहूं सस्ता बिकेगा, जबकि अच्छी क्वालिटी वाले गेहूं को प्रीमियम मिल सकता है। कुल उत्पादन में 5-8% प्रतिशत तक गिरावट आ सकती है। 
★ दूसरी रबी फसलें जैसे चना. मसूर और मक्का पर इस मौसम का असर बहुत कम पड़ा है क्योंकि इनकी अधिकांश फसल पहले ही कट चुकी थी या कटाई के अंतिम चरण में थी।
★ कुल मिलाकर, इस मौसम का सबसे बड़ा असर गेहूं की गुणवत्ता पर पड़ा है, जिससे आने वाले समय में बाजार में क्वालिटी के हिसाब से दामों में अंतर देखने को मिलेगा।