News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राज़ील का 2025/26 चीनी उत्पादन अनुमान: डाटाग्रो

22-Oct-2025 10:58 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राज़ील का 2025/26 चीनी उत्पादन अनुमान: डाटाग्रो
★ कृषि परामर्श कंपनी डाटाग्रो के अनुसार, ब्राज़ील में चीनी उत्पादन 2025-26 सीजन में पिछले वर्ष की तुलना में 3.1% बढ़कर 414.2 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने का अनुमान है।
★ यह वृद्धि गन्ने की कुल पेराई में हल्की गिरावट के बावजूद होने की उम्मीद है, क्योंकि इस सीजन में गन्ने से चीनी रिकवरी 52.1% हिस्सा रही जो पिछले सीजन के 48.1% से अधिक है।
★ ब्राज़ील से साथ भारत और थाईलैंड में भी बढ़ रहा है चीनी उत्पादन जिससे विश्व में चीनी की उपलब्धता अधिक होगी। 
★ उपलब्धता अधिक होने से चीनी की वैश्विक कीमतों पर दवाब बन सकता है।