News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राज़ील में सोयाबीन उत्पादन
03-Nov-2025 11:19 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राज़ील में सोयाबीन उत्पादन
★ ब्राज़ील की वनस्पति तेल उद्योग संघ ने 2025/26 सीज़न के लिए अपनी पहली रिपोर्ट में सोयाबीन उत्पादन 1785 लाख टन अनुमान लगाया, जो 2024/25 की तुलना में 3.9% अधिक है। संगठन ने 2024/25 सीज़न के अपने पिछले अनुमान को भी 15 लाख टन बढ़ाकर 1718 लाख टन कर दिया है। वहीं, सरकारी एजेंसी CONAB ने 2025/26 के लिए सोयाबीन उत्पादन का अनुमान 1776 लाख टन लगाया।
★ Abiove के अनुसार, ब्राज़ील 2025/26 में 1110 लाख टन सोयाबीन का निर्यात करेगा, जो 2024/25 की तुलना में 1.4% अधिक है। सोयाबीन की प्रोसेसिंग (क्रशिंग) 2026 में 605 लाख टन रहने की उम्मीद है, जो 2025 की तुलना में 3.4% अधिक होगी।
★ सोया मील का निर्यात 2026 में 246 लाख टन रहने का अनुमान है, जो 4.2% की बढ़ोतरी है। सोया मील उत्पादन 466 लाख टन अनुमानित है, यानी 3.3% की वृद्धि।
★ सोयाबीन तेल का उत्पादन 3.8% बढ़कर 121.5 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि घरेलू खपत 4.8% बढ़कर 110 लाख टन तक पहुंच सकती है।
★ घरेलू खपत में यह बढ़ोतरी बायोडीजल मिश्रण को B14 से बढ़ाकर B15 करने के कारण मानी जा रही है।
