News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी उत्पादन में भारी बढ़ोत्तरी; MSP बढ़ाए जाने की चर्चा तेज

20-Jan-2026 10:54 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी उत्पादन में भारी बढ़ोत्तरी; MSP बढ़ाए जाने की चर्चा तेज
★ ISMA के अनुसार 15 जनवरी 2026 तक देश में 159.09 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ जो गत वर्ष से 22% अधिक है। गत वर्ष इसी समय के दौरान उत्पादन 130.44 लाख टन था। मिलों की संख्या भी गत सीजन के 500 से बढ़कर 518 हुई।
★ उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन गत वर्ष से 8% यानी 3.23 लाख टन बढ़कर 46.05 लाख टन, महाराष्ट्र में 51% उछलकर 64.5 लाख टन, कर्नाटक में 13% बढ़कर 31.05 लाख टन पहुंचा।
★ महाराष्ट्र में मिलों की संख्या जो गत सीजन में 196 थी बढ़कर 204 हुई।
★ उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में राज्य सरकारों द्वारा गन्ना के भाव बढ़ाए जाता देख बिहार सरकार ने भी गन्ना के भाव 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 380 रुपए प्रति क्विंटल किये।
★ एक तरफ एफआरपी बढ़ाई जा रही है तो दूसरी ओर MSP में कोई बदलाव नहीं।
★ किसानों का बकाया भी अब धीरे-धीर बढ़ रही है इसी सन्दर्भ को लेते हुए इस्मा ने सरकार से MSP बढ़ाने की मांग की।
★ पिछले एक सप्ताह से बाजार में MSP बढ़ाए जाने की चर्चाएँ जोरों पर, जिससे कीमतें 25-50 रुपए बढ़ चुके हैं।