News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चावल आयात समझौता
03-Nov-2025 11:12 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चावल आयात समझौता
★ मॉरीशस भारत से लगभग 33,000 टन चावल के आयात के लिए दीर्घकालिक समझौते करने की तैयारी में है
★ भारत द्वारा 2023 में घरेलू बाजार को स्थिर करने के लिए नॉन-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद पाकिस्तान ने मॉरीशस के बाजार में अपनी पकड़ बनाई।प्रतिबंध से पहले अधिकांश चावल भारत से दीर्घकालिक समझौतों के माध्यम से आपूर्ति होता था। लेकिन प्रतिबंध के बाद मॉरीशस सरकार ने ओपन टेंडर प्रक्रिया शुरू की, जिसके दौरान पाकिस्तान ने मौके का फायदा उठाया। अब, जब भारत ने प्रतिबंध हटा लिया है, मॉरीशस फिर से भारत के साथ पुराने समझौतों को बहाल करना चाहता है।
★ मॉरीशस को सालाना लगभग 1,000 टन बासमती और 32,000 टन नॉन-बासमती सफेद चावल की आवश्यकता होती है।
