News Capsule/न्यूज कैप्सूल: CCI की कपास खरीद में रिकॉर्ड रफ्तार
16-Dec-2025 12:16 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: CCI की कपास खरीद में रिकॉर्ड रफ्तार
★ भारतीय कपास निगम (CCI) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत कपास खरीद को तेज़ कर दिया है। CCI पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, 28 नवंबर 2025 तक कुल कपास खरीद 72.89 लाख क्विंटल थी, जो 12 दिसंबर 2025 तक बढ़कर 170.00 लाख क्विंटल पर पहुंच गई।
★ इस प्रकार, मात्र 10 कार्यदिवसों में CCI ने लगभग 20 लाख गांठ (बेल्स) कपास की खरीद की है। इस अवधि में कपास खरीद की दैनिक औसत गति करीब 2,00,000 गांठ रही, जो मौजूदा सीजन में अब तक की सबसे तेज़ खरीद मानी जा रही है।
★ तेज़ खरीद से कपास उत्पादक किसानों को MSP पर मजबूत समर्थन मिला है।
★ मंडियों में आपूर्ति दबाव घटने और कीमतों को स्थिरता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
