News Capsule/न्यूज कैप्सूल: FCI: गेहूं बिक्री

22-Jan-2026 10:11 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: FCI: गेहूं बिक्री
★ FCI की OMSS के तहत गेहूं बिक्री को FY26 में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
★ 30 लाख टन के कुल आवंटन के मुकाबले अब तक केवल करीब 3.5 लाख टन गेहूं ही ई-नीलामी के जरिये बेचा जा सका है।
★ निजी व्यापारियों और आटा मिलों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने और कीमतों में स्थिरता के कारण OMSS नीलामी में रुचि कम बनी हुई है। नवंबर ★ 2025 में दो साप्ताहिक नीलामियों के बाद कमजोर मांग के चलते बिक्री अस्थायी रूप से रोक दी गई थी, जिसे हाल ही में फिर से शुरू किया गया है। यह नीलामी मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह तक चलने की संभावना है।
★ 1 जनवरी को FCI के पास 271.2 लाख टन गेहूं का स्टॉक था, जबकि उस समय का बफर नॉर्म केवल 138 लाख टन है। इसके बावजूद, बाजार में रिकॉर्ड उत्पादन और आने वाले सीजन में अच्छी फसल की उम्मीद के चलते कीमतों पर खास तेजी नहीं दिख रही है।
★ OMSS के तहत गेहूं का भाव 2025–26 के लिए ₹2,550 प्रति क्विंटल तय किया गया है (भाड़ा अलग), जबकि दिल्ली समेत प्रमुख बाजारों में भाव ₹2,700–2,800 प्रति क्विंटल के आसपास चल रहे हैं। ऐसे में सरकारी गेहूं की बिक्री से कीमतों पर और दबाव बनने की आशंका जताई जा रही है, जो नए ★ मार्केटिंग सीजन में निजी खरीद को भी प्रभावित कर सकती है।