News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं बाजारों में हो रही उथल-पुथल

17-Jan-2026 09:04 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं बाजारों में हो रही उथल-पुथल
★ कल देर रात 5 लाख टन गेहूं उत्पाद निर्यात की अनुमति दी गयी जिसके नियम इतने सख्त हैं कि उन्हें भेद पाना बहुत मुश्किल होगा।
★ इसके साथ ही कल 1.075 लाख टन OMSS स्कीम के तहत गेहूं बिक्री टेंडर जारी किया गया।
★ गत सप्ताह हुए टेंडर में 92% गेहूं का हुआ था उठाव। अगले टेंडर में भी इसी अनुपात में हो सकती है खरीद।
★ एक बार फिर पंजाब को सबसे अधिक मात्रा में गेहूं आवंटन किया गया।
★ पंजाब के लिए 25000 टन, असम के लिए 15000, हरियाणा के लिए 9500, उत्तर प्रदेश के लिए 8000 टन बिक्री मात्रा आवंटित की गयी।
★ पिछला टेंडर ऊंचे भावों पर हुआ था पास, इस टेंडर में थोडा कम भावों पर हो सकता है टेंडर पास।
★ बाजारों में गेहूं उपलब्धता अभी भी अच्छी, साथ ही OMSS के तहत बिक्री भी जारी।
★ निर्यात खोले जाने का मनोवैज्ञानिक असर कुछ दिन तक ही रहेगा क्योंकि निर्यात नियम बहुत सख्त हैं। कार्य अपने विवेक से करें।