News Capsule/न्यूज कैप्सूल: होने लगी इथेनॉल की ओवर सप्लाई
05-Dec-2025 10:33 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: होने लगी इथेनॉल की ओवर सप्लाई
★ भारत में पेट्रोल में ईथनॉल मिश्रण 20% तक सीमित है, जबकि उद्योग के पास 4.5–5 अरब लीटर से अधिक अतिरिक्त ईथनॉल क्षमता उपलब्ध है।
★ इस अधिशेष का उपयोग करने के लिए सरकार को फ्लेक्सी-फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देना चाहिए, जो E85 या उससे अधिक मिश्रण पर चल सकते हैं।
★ ISMA के दीपक बल्लानी ने कहा कि तकनीक और ऑटो कंपनियां तैयार हैं, बस नीतिगत ढांचे की जरूरत है। भारत की कुल उत्पादन क्षमता 19 अरब लीटर है, जबकि 2025-26 में 20% मिश्रण बनाए रखने के लिए केवल 12 अरब लीटर की मांग होगी।
★ उद्योग का मानना है कि फ्लेक्सी-फ्यूल वाहनों के व्यावसायिक लॉन्च से 2030 तक लगभग 3.5 अरब लीटर अतिरिक्त ईथनॉल खपत संभव है। साथ ही उद्योग ने सरकार से निर्यात अनुमति तथा वाहनों पर जीएसटी 28% से घटाकर 5% करने और ईंधन पर डिफरेंशियल प्राइसिंग लागू करने की मांग की है।
★ इथेनॉल का उत्पादन अब खपत से अधिक होने लगा जो अब चीनी मिलों, मक्का और चावल क्षेत्र के लिए अच्छी खबर नहीं।
