News Capsule/न्यूज कैप्सूल: इंडोनेशिया का पाम ऑयल निर्यात दिसंबर में 18 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा: ITS

04-Feb-2026 12:17 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: इंडोनेशिया का पाम ऑयल निर्यात दिसंबर में 18 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा: ITS
★ दिसंबर में इंडोनेशिया का पाम ऑयल निर्यात बढ़कर 26.2 लाख टन हो गया, जो पिछले 18 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। इसमें पाम ऑयल, इसके डेरिवेटिव्स, पाम कर्नेल ऑयल और ओलियोकेमिकल्स शामिल हैं।
★ नवंबर के मुकाबले दिसंबर में निर्यात में करीब 52 प्रतिशत यानी लगभग 8.96 लाख टन की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
★ निर्यात में यह तेज उछाल मुख्य रूप से पाम ऑयल पर निर्यात करों में कमी और अन्य खाद्य तेलों की तुलना में बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों के कारण आया। 
★ भारत और उपमहाद्वीप के देशों को निर्यात नवंबर के 3.98 लाख टन से बढ़कर दिसंबर में 9.16 लाख टन हो पहुंचा।
★ भारत को दिसंबर में 4.21 लाख टन पाम ऑयल निर्यात हुआ, जबकि नवंबर में यह मात्रा केवल 65,900 टन थी। 
★ पाकिस्तान को दिसंबर में निर्यात बढ़कर 3.66 लाख टन हो गया, जिसमें ज्यादातर आरबीडी पाम ओलेइन और आरबीडी पाम ऑयल शामिल रहा। वहीं बांग्लादेश को दिसंबर में 1.25 लाख टन पाम ऑयल भेजा गया, जो पूरी तरह आरबीडी पाम ओलेइन था।
★ दिसंबर में अफ्रीकी देशों को भी पाम ऑयल निर्यात बढ़कर 1.82 लाख टन हो गया।
★ दिसंबर की मजबूत तेजी के बावजूद पूरे 2025 में इंडोनेशिया का कुल पाम ऑयल निर्यात 2.435 करोड़ टन रहा, जो 2024 की तुलना में केवल 1.9 प्रतिशत अधिक है।