News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ISMA ने सरकार से 20 लाख टन चीनी निर्यात अनुमति मांगी
05-Nov-2025 11:27 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ISMA ने सरकार से 20 लाख टन चीनी निर्यात अनुमति मांगी
★ ISMA ने 2025-26 सीज़न के लिए लगभग 20 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया।
★ चालू चीनी वर्ष में उत्पादन में वर्ष दर वर्ष लगभग 16 % वृद्धि की संभावना है।
★ ISMA ने कहा कि आरामदायक चीनी स्टॉक होने के कारण भारत इस सीज़न में लगभग 20 लाख टन तक निर्यात के लिए तैयार है।
★ महाराष्ट्र में उत्पादन लगभग 130 लाख टन (पिछले वर्ष करीब 93.51 लाख टन), कर्नाटक में 63.5 लाख टन (पिछले वर्ष करीब 54.89 लाख टन) और उत्तर प्रदेश में 103.2 लाख टन (पिछले वर्ष लगभग 101.01 लाख टन) पहुंचने का अनुमान है।
★ उत्पादन बढ़ने से इस वर्ष चीनी की उपलब्धता अच्छी जिससे भारत आसानी से 20 लाख टन निर्यात कर सकता है।
