News Capsule/न्यूज कैप्सूल: जनवरी में पाम आयात बढ़ा, सोया और सन आयल का घटा

03-Feb-2026 11:13 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: जनवरी में पाम आयात बढ़ा, सोया और सन आयल का घटा 
★ जनवरी में भारत का पाम ऑयल आयात चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया, सस्ते दामों के कारण रिफाइनरों ने सोयाबीन तेल की जगह पाम ऑयल की खरीद बढ़ाई। जनवरी में पाम ऑयल आयात 51 प्रतिशत बढ़कर करीब 7.66 लाख टन रहा, जबकि दिसंबर में यह 5.07 लाख टन था।
★ इसके विपरीत, सोयाबीन तेल का आयात 45 प्रतिशत घटकर 2.80 लाख टन पर आ गया, जो 19 महीनों का निचला स्तर है।
★ सूरजमुखी तेल का आयात भी 23 प्रतिशत घटकर 2.69 लाख टन रह गया।
★ कुल मिलाकर जनवरी में भारत का खाद्य तेल आयात 3.5 प्रतिशत घटकर 13.2 लाख टन रहा जिसमें नेपाल के आंकड़े शामिल नहीं। 
★ फरवरी में भी पाम ऑयल का आयात मजबूत बना रह सकता है, जबकि सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर दबाव जारी रहने की संभावना है।
★ सोया और सन आयल आयात में आ रही गिरवाट से घरेलू बाज़ारों में कीमतें बढ़ने की उम्म्मीद।