News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कम बारिश और तापमान में बढ़ोतरी रबी फसलों पर डाल सकती हैं असर: IMD

03-Feb-2026 11:06 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कम बारिश और तापमान में बढ़ोतरी रबी फसलों पर डाल सकती हैं असर: IMD
★ मौसम विभाग IMD के अनुसार फरवरी 2026 में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश औसत से कम हो सकती है। इससे खड़ी रबी फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
★ IMD का कहना है कि ज्यादा गर्मी के कारण गेहूं और जौ जैसी फसलों में जल्दी पकने की स्थिति बन सकती है, जिससे दाने हल्के और पैदावार कम हो सकती है।
★ दलहनों और तिलहनों में भी जल्दी फूल आना और दाना भराव कमजोर रहने का खतरा है।
★ IMD के मुताबिक जुलाई 2026 तक एल नीनो की स्थिति स्थिर रहने की संभावना है, जबकि मानसून को लेकर साफ तस्वीर अप्रैल के बाद ही सामने आएगी।