News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा बाजार

22-Jan-2026 10:10 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा बाजार
मटर
★ मटर बाजार के लिए राहत की खबर यह है कि चीन ने मटर पर टैरिफ हटाने पर सहमति दी है। इससे मांग और भरोसे में सुधार आया है।
★ पीली मटर $7.00–7.50 प्रति बुशल FOB, हरी मटर $10.00–10.50 और मेपल मटर $12.00–14.00 प्रति बुशल के दायरे में ट्रेड हो रहे हैं।
★ नई फसल के भाव अभी सीमित हैं, लेकिन चीन के दोबारा खुलने से आगे बेहतर अवसर की उम्मीद है।
~~~~~~~
मसूर
★ लाल मसूर में इस हफ्ते कुछ नई रुचि दिखी है, जबकि हरी मसूर बाजार शांत है।
★ बड़ी हरी मसूर 24 सेंट और छोटे 20–17 सेंट FOB फार्म पर ऑफर हुए हैं, लेकिन किसानों की दिलचस्पी सीमित है।
★ लाल मसूर कुछ जगह 23 सेंट FOB और वेस्टर्न सास्क में 24 सेंट डिलीवर्ड तक ट्रेड हुए।
★ अगले सीजन में हरी मसूर के रकबे में ज्यादा कटौती और लाल में हल्की कमी का अनुमान है। स्पेशलिटी मसूर में भी मांग कमजोर बनी हुई है।
~~~~~~~
काबुली चना
★ चना बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। कनाडा और अमेरिका में भारी उपलब्धता के मुकाबले निर्यात और घरेलू मांग धीमी है, जिससे कीमतों में सुधार की उम्मीद कमजोर बनी हुई है।
★ अमेरिका में उत्पादन करीब 20% बढ़ने से अब मांग का फोकस पाकिस्तान, टर्की और इटली जैसे बाजारों पर गया है।
★ हाल के दिनों में भारत की खरीद सुस्त रही है और ऑस्ट्रेलिया का माल वहां कीमत का बेंचमार्क बना हुआ है।
★ जब तक वैश्विक स्तर पर बिजाई में बड़ी कटौती नहीं होती, मौजूदा भाव बने रहने की संभावना है।