News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा बाजार- मटर
17-Dec-2025 01:23 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा बाजार- मटर
★ नए साल से पहले मटर की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं दिख रही।
★ कनाडा में हाल ही में जारी स्टैटिस्टिक्स कनाडा रिपोर्ट के अनुसार 2025-26 में मटर का उत्पादन 39.3 लाख टन आंका गया है, जो पिछले साल से करीब 31% अधिक है।
★ आपूर्ति बढ़ने और भारत व चीन जैसे प्रमुख आयातकों द्वारा लगाए गए शुल्कों के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
★ पिछले एक हफ्ते में पश्चिमी कनाडा में हरी मटर के भाव 75 सेंट और पीली मटर के भाव 50 सेंट प्रति बुशल तक गिरे हैं।
★ हालांकि कुछ वैकल्पिक घरेलू बाजारों से सीमित मांग के कारण हल्की रिकवरी संभव है, लेकिन कुल मिलाकर तेजी सीमित रहेगी।
