News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा मटर बाजार और इसका भारत पर असर
18-Dec-2025 11:09 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा मटर बाजार और इसका भारत पर असर
2025–26 (अनुमान)
★ उत्पादन 31% बढ़कर 39 लाख टन पहुंचने की उम्मीद। बेहतर मौसम से पैदावार 22% अधिक जिसमें पीली मटर लगभग 31 लाख टन, हरी मटर करीब 6 लाख टन; शेष अन्य किस्में का रहेगा।
★ ऊँचे शुरुआती स्टॉक के कारण, कुल आपूर्ति 33% बढ़कर 44 लाख टन पहुँच सकती है।
★ चीन और भारत के आयात शुल्क से मांग सीमित जिससे निर्यात मामूली बढ़कर 22 लाख टन रह सकता है।
★ कैरी-आउट स्टॉक रिकॉर्ड स्तर पर जाने का अनुमान।
★ सभी किस्मों की कीमतें कमजोर, औसत कीमत 31% घटकर 280 डॉलर/टन;।
~~~~
★ नवंबर 2025 (कनाडा – सस्केचेवान) में पीली मटर 5 डॉलर/टन बढ़ी, ग्रीन मटर 15 डॉलर/टन बढ़ी।
★ निर्यात सुस्त रहने के बावजूद कीमतें स्थिर।
★ हरी मटर का प्रीमियम येलो पर 125 डॉलर/टन; पिछले साल 208 डॉलर/टन था।
~~~~~~
अमेरिका (2025–26)
★ मटर उत्पादन 23% बढ़कर 9.3 लाख टन पहुंच सकता है।
~~~~~~
बाज़ार भाव (वर्तमान रुझान)
★ येलो मटर करीब 7.00 डॉलर/बु।
★ ग्रीन मटर 10.00–10.50 डॉलर/बु (#2 स्पेक)।
★ मेपल मटर 9.50–11.00 डॉलर/बु।
★ कुल मिलाकर आपूर्ति पर्याप्त और निर्यात सुस्त रहने से आगे कीमतें सपाट रहने की संभावना।
★ भारत में पिछले वर्ष के मुकाबले आयात घटा, पोर्ट पर मटर का स्टॉक संतोषजनक।
★ फ़िलहाल कीमतें स्थिर रह सकती है अगर आयात और घटा तो कीमतों बढ़ सकती हैं।
