News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा- मटर, चना और मसूर बाजार की स्थिति स्थिर

24-Oct-2025 10:39 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा- मटर, चना और मसूर बाजार की स्थिति स्थिर
पीली मटर
★ पिछले सप्ताह की तरह $7.00–$7.35 प्रति बुशेल के भाव पर बाजार स्थिर। 
★ सस्केचेवान में पीली मटर $7.50 प्रति बुशेल, हरी मटर (#2 गुणवत्ता, अधिकतम 3% ब्लीच) की कीमत $9.50–$10.00 प्रति बुशेल है।
★ चीन द्वारा शुल्क लगाए जाने से निर्यात में आ रही है बढ़ा। 
~~~~~~~~
काबुली चना
★ बाजार पिछले सप्ताह स्थिर रहे और $0.30–$0.31 प्रति पाउंड के बीच सौदे हुए।आकार के आधार पर 10mm चने के लिए $0.375 प्रति पाउंड FOB फार्म तक बोली लग रही है, और छोटे आकार पर डिस्काउंट लागू होता है।
~~~~~~
मसूर 
★ मसूर बाजार भी स्थिर, कीमतों में पिछले सप्ताह की तुलना में कोई बड़ा बदलाव नहीं।
★ मांग और आपूर्ति संतुलित। 2025/26 मसूर बाजार के लिए चुनौतियां हैं। कनाडा की बड़ी फसल से आपूर्ति अधिक है, अन्य देशों से निर्यात प्रतिस्पर्धा मजबूत है, और विदेश में मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। अगर किसान बिक्री इसी गति से जारी रखते हैं, तो कीमतें स्थिर रह सकती हैं, लेकिन अचानक बड़े पैमाने पर बिक्री कीमतों को दबा सकती है।
वर्तमान बोली के अनुसार:
★ रेड मसूर: 22–23 सेंट प्रति पाउंड डिलीवर किया गया
★ #2 बड़ी हरी मसूर: $0.27–$0.28 प्रति पाउंड FOB फार्म
★ #1/x2 बड़ी हरी मसूर: $0.30 प्रति पाउंड तक
★ छोटे हरे मसूर: 21–22 सेंट प्रति पाउंड FOB फार्म
★ मौजूदा समय में बाजार स्थिर है और कोई स्पष्ट उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा।