News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कपास आयात बढ़ने की सम्भावना: ICAC

24-Oct-2025 10:10 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कपास आयात बढ़ने की सम्भावना: ICAC
★ इंटरनेशनल कॉटन एडवाइजरी कमेटी (ICAC) के अनुसार, भारत का इन दोनों किस्मों का उत्पादन 2023-24 के 1 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में 1.1 लाख टन रहने का अनुमान है। वहीं, आयात में बड़ी छलांग के बाद 90,000 टन से बढ़कर 2.65 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है। 
★ भारत का कपास वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है, लेकिन ICAC अपने अनुमान वैश्विक मानकों के अनुसार अगस्त से जुलाई तक के आधार पर जारी करता है।
★ 2024-25 में भारत की खपत 95,000 टन से बढ़कर 1.5 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं आयात में करीब 200% की वृद्धि दर्ज की जाएगी। 
★ भारत में आयात और खपत पैटर्न में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।
★ फरवरी 2024 में भारत सरकार ने 32 मिमी से अधिक लंबाई वाले कपास पर आयात शुल्क हटा दिया था। भारत मुख्य रूप से मिस्र और अमेरिका से एक्स्ट्रा-लॉन्ग व लॉन्ग स्टेपल कॉटन आयात करता है। अगस्त में सरकार ने दिसंबर तक सभी कच्चे कपास पर आयात शुल्क समाप्त कर दिया था।
★ भारत इन किस्मों का निर्यात भी करता है — जो 2023-24 के 1.55 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में 1.87 लाख टन रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के आयात और निर्यात उत्पाद गुणवत्ता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।