News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कपास उत्पादन कम होने की आशंका: कॉटन कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया

25-Oct-2025 10:55 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कपास उत्पादन कम होने की आशंका: कॉटन कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया
★ CCI के अनुसार भारत में 2025-26 सीजन में कपास उत्पादन थोड़ा घटकर लगभग 300 लाख गांठ (30 मिलियन बेल) रह सकता है, जो पिछले वर्ष के 312.4 लाख गांठ से कम है। इसका कारण कुछ राज्यों-हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश से फसल को हुआ नुकसान और पैदावार में कमी बताया गया है।
★ कपास की खेती का क्षेत्र लगभग स्थिर 1.1 करोड़ हेक्टेयर रहने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों में गुलाबी इल्ली और जलवायु बदलावों के कारण कपास क्षेत्र में गिरावट आई थी, लेकिन इस साल इसमें और गिरावट की संभावना नहीं है।
★ कपास के दाम घरेलू और वैश्विक बाजारों में कमजोर बने हुए हैं। अक्टूबर में कीमतें चार साल के निचले स्तर पर पहुंचीं। 2024-25 में कपास की कीमतें घटकर ₹53,000 प्रति कैंडी (356 किलो) रहीं, जो 2023-24 के ₹58,000 और 2022-23 के ₹62,000 से कम हैं।
★ 2025-26 सीजन के लिए एमएसपी ₹7,710 प्रति 100 किलो (मीडियम स्टेपल) और ₹8,110 प्रति 100 किलो (लॉन्ग स्टेपल) तय किया गया है, जो पिछले वर्ष से ₹589 अधिक है। इससे कॉटन कॉर्पोरेशन की खरीद लागत बिक्री मूल्य से अधिक हो गई है।
★ भारत का कपास निर्यात 2024-25 में घटकर 18 लाख गांठ रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 28 लाख गांठ था। बांग्लादेश में राजनीतिक अनिश्चितता और जमीनी मार्ग से निर्यात बंद होने के कारण गिरावट आई है।
★ गिनर्स (जिनिंग मिलों) से जुड़े विवाद अब सुलझ चुके हैं और 10 में से 8 राज्यों में खरीद कार्य शुरू हो गया है।
★ सरकार द्वारा कपास का आयात खोले जाने के कारण उत्पादन कमज़ोर होने के बावजूद कीमतें कम रही।
★ CCI द्वारा खरीदी गई कपास की बिक्री पहले की तरह की जाएगी जिससे सीजन भर उपलब्धता बनी रहेगी। 
★ अगर भाव ऐसे ही कम रहे तो आगामी रबी और अगली खरीफ सीजन में किसान एरिया घटा सकते हैं।