News Capsule/न्यूज कैप्सूल: केसर: उत्पादन घटने की आशंका

27-Jan-2026 10:43 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: केसर: उत्पादन घटने की आशंका 
★ कश्मीर में केसर किसानों को भारी उत्पादन गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। इस सीजन में केसर के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं, लेकिन उत्पादन में तेज गिरावट के कारण किसानों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाया। GI टैग वाला कश्मीरी केसर 10 ग्राम करीब ₹4,000 में बिक रहा है।
★ पिछले सीजन में केसर उत्पादन करीब 75% घट गया और कुल पैदावार लगभग एक टन रह गई। पहले यह 10–15 टन तक हुआ करती थी।
★ बदलते मौसम और सर्दियों में लंबे सूखे के कारण मिट्टी में नमी की कमी रही, जिससे केसर के कंद ठीक से विकसित नहीं हो सके।
★ जम्मू और कश्मीर में केसर उत्पादन 2010-11 के करीब 8 टन से घटकर 2023-24 में 2.6 टन रह गया है।
★ माजूदा सीजन में मामूली सुधार दिखा है, लेकिन किसान मानते हैं कि बेहतर सिंचाई और जलवायु-सहिष्णु खेती के बिना, खासकर पंपोर जैसे इलाकों में, केसर उद्योग का भविष्य चिंता में बना रहेगा।