News Capsule/न्यूज कैप्सूल: लाल मिर्च में कीमतें तेज: आई-ग्रेन इंडिया के रिपोर्ट निकली सही
27-Jan-2026 10:35 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: लाल मिर्च में कीमतें तेज: आई-ग्रेन इंडिया के रिपोर्ट निकली सही
★ भारत में मिर्च की कीमतों में तेज़ी देखी जा रही है। खेती का रकबा घटने, थ्रिप्स और विल्ट रोग के प्रकोप तथा अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ने से तेलंगाना के वारंगल और खम्मम मंडियों में भाव चढ़ गए हैं।
★ बीते सप्ताह मिर्च तेजा ₹21100 प्रति क्विंटल तक पहुंच गई थी, जबकि फिलहाल दाम ₹16000 से ₹18,500 के दायरे में बने हुए हैं, जो पिछले तीन वर्षों का उच्चतम स्तर है।
★ मिर्च का रकबा लगातार घटा है और इस साल उत्पादन करीब 5.39 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 6.62 लाख टन था।
★ नई फसल में नमी और गुणवत्ता की समस्या के कारण बाजार में मिलाजुला रुझान है।
★ वहीं आंध्र प्रदेश में भी मिर्च की बुवाई क्षेत्र में भारी गिरावट आई है।
★ मजबूत मांग के चलते इस सीजन में कीमतों उंची रह सकती हैं।
