News Capsule/न्यूज कैप्सूल: महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन बढ़ा

19-Jan-2026 05:31 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन बढ़ा
★ महाराष्ट्र में 18 जनवरी 2026 तक 724.47 लाख टन गन्ने की पेराई से 65.49 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। औसत चीनी रिकवरी 9.04% रही है। राज्य में कुल 198 चीनी फैक्ट्रियां (98 कोऑपरेटिव और 100 प्राइवेट) पेराई कर रही हैं।
★ पिछले साल अब तक 518.68 लाख टन गन्ने की पेराई के साथ 45.91 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। एवरेज चीनी रिकवरी 8.85 प्रतिशत थी।
★ चीनी उत्पादन में कोल्हापुर डिवीजन सबसे आगे है, जहां 158.44 लाख टन पेराई से 16.85 लाख टन चीनी बनी और रिकवरी 10.64% रही। गन्ना पेराई में पुणे डिवीजन अग्रणी रहा, जहां 166.6 लाख टन पेराई और 15.46 लाख टन उत्पादन दर्ज किया गया।
★ सोलापुर डिवीजन में 155.94 लाख टन पेराई, अहिल्यानगर में 88.92 लाख टन और छत्रपति संभाजीनगर में 69.7 लाख टन गन्ने की पेराई हुई। नागपुर डिवीजन में चीनी रिकवरी सबसे कम 4.42% रही।