News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मक्का की कीमतों पर दबाव, कीमतें MSP से नीचे
04-Nov-2025 04:44 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मक्का की कीमतों पर दबाव, कीमतें MSP से नीचे
★ देश में मक्का की मांग में नरमी है, क्योंकि एथनॉल उत्पादक अब चावल और गन्ना जैसे अन्य कच्चे माल का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार ने 2025-26 के लिए एथनॉल उत्पादकों को 52 लाख टन चावल आवंटित किया है। साथ ही, DDGS की उपलब्धता बढ़ने से पोल्ट्री उद्योग में मक्का की मांग कम हुई है।
★ मक्का के क्षेत्रफल में वृद्धि के कारण, अधिक बारिश होने के बावजूद मक्का उत्पादन पिछले वर्ष से अधिक रहने की उम्मीद है। फसल नुकसान के बावजूद मक्का की आवक बढ़ी है, जिससे कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।
★ मंडी में दाम MSP से नीचे चल रहे हैं, जिसके चलते तेलंगाना सरकार ने अनुमानित 11.50 लाख टन उत्पादन में से लगभग 8 लाख टन मक्का खरीदने का फैसला किया है। सरकार मक्का को ₹2,400 प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है। अब तक 20,584 क्विंटल मक्का लगभग ₹50 करोड़ की लागत पर खरीदा जा चुका है और इसे 15 दिसंबर तक पूरा करने की योजना है।
★ पिछले 3 वर्षों से मक्का उत्पादन बढ़ा है और अब धीरे-धीरे एथनॉल में अन्य विकल्प आने के कारण मक्का की मांग में कमी आई है।
★ अपनी पिछली कई रिपोर्टों में आई-ग्रेन इंडिया समय-समय पर मक्का में मुनाफावसूली बिक्री की रिपोर्ट देती रही है, जो सही साबित हुई हैं।
