News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मसूर बाजार परिदृश्य: साउथ एशिया एग्री फोरम समिट 2026

27-Jan-2026 11:46 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मसूर बाजार परिदृश्य: साउथ एशिया एग्री फोरम समिट 2026
साउथ एशिया एग्री फोरम समिट 2026 में मसूर के बाजार को लेकर पैनलिस्टों ने बताया कि आने वाले सीजन में मसूर का उत्पादन कम रहने की संभावना है। इसके बावजूद पैनल की राय है कि मसूर पर किसी तरह की आयात ड्यूटी लगने की संभावना कम है।
कनाडा में किसान लाल मसूर का स्टॉक होल्ड कर रहे हैं, जबकि बेहतर मांग और भाव के कारण हरी मसूर की बिक्री तेजी से कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हरी मसूर के भाव तेज गिरावट के साथ $1400 प्रति टन से घटकर करीब $700 प्रति टन तक आ चुके हैं।
बांग्लादेश ने कनाडा से करीब 4.5 लाख टन और तुर्की से करीब 2.5 लाख टन मसूर का आयात किया है। कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होने के कारण आयात नीति में बदलाव की संभावना भी कम मानी जा रही है।
पैनलिस्टों के अनुसार बाजार फिलहाल स्थिर दायरे में कारोबार कर सकता है। कंटेनर और बल्क कार्गो के दामों में $30 से $45 प्रति टन का अंतर बना हुआ है। मौजूदा समय में अधिकतर शिपमेंट बल्क में हो रही हैं, इसलिए व्यापार के लिए बल्क वेसल कीमतों पर फोकस करना ज्यादा उपयुक्त माना जा रहा है।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।