News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मटर पर आयात शुल्क लगाए जाने व ऑस्ट्रेलिया से कम मात्रा में चना निर्यात से कीमतों में बढ़त

04-Nov-2025 12:07 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मटर पर आयात शुल्क लगाए जाने व ऑस्ट्रेलिया से कम मात्रा में चना निर्यात से कीमतों में बढ़त
★ 29 अक्टूबर को मटर पर 30% आयात शुल्क लगाया उसके बाद चना की कीमतों में बढ़त देखी गयी।
★ आयात शुल्क लगाए जाने से पहले दिल्ली चना राजस्थान लाइन 5925 रुपए प्रति क्विंटल था जो अब बढ़कर 5950 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच चुका है।
★ ऑस्ट्रेलिया में चना की कटाई जोरो पर, कुछ क्षत्रों में बारिश होने से रफ़्तार थमी, निचले भाव होने के कारण ऑस्ट्रेलिया किसान नहीं बेच रहे चना।
★ साथ ही देश में चना बीज की डिमांड भी निकल रही है इन सभी कारणों से कीमतों में बढ़त देखने को मिली।
★ ऑस्ट्रेलिया में हो रही बारिश पर आई ग्रेन इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के किसानों से बातचीत की और पाया कि नुकसान का दायरा इतना अधिक नहीं जितना बताया जा रहा है। मान लें 50 हजार टन भी खराब होता है तो 25 लाख टन के सामने यह मात्रा कुछ भी नहीं।
★ भविष्य में चना की कीमतों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद, नया चना आने तक कीमतों में तेजी जार रहेगी।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।