News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मटर (येलो पी) कीमतों में उछाल: आयात शुल्क घटने के बाद तेजी – अब आगे क्या?

04-Nov-2025 03:04 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मटर (येलो पी) कीमतों में उछाल: आयात शुल्क घटने के बाद तेजी – अब आगे क्या?
★ भारत में मटर (येलो पी) की कीमतों में तेज़ उछाल देखने को मिल रहा है। 29 अक्तूबर को आयात शुल्क 0% से 30% बढ़ाने की घोषणा की गई, जो 1 नवंबर BL डेट पर लागू होगी।
★ कानपुर बाजार (एम.पी. एवं यूपी) में कीमत 29 अक्तूबर को ₹3,575 प्रति क्विंटल से बढ़कर 4 नवंबर को ₹3,875 हो गई — यानी ₹300 की बढ़ोतरी। इसी तरह ललितपुर और ओरई में भी ₹250 की तेजी दर्ज हुई।
★ बंदरगाह बाजारों में भी सुधार देखा गया। मुंबई (कनाडा) का भाव ₹3,525 से बढ़कर ₹3,675 और मुंबई (रूस) का ₹3,375 से बढ़कर ₹3,575 हुआ। मुंद्रा ★ बंदरगाह पर कनाडाई मटर ₹3,350 से बढ़कर ₹3,525 और रूसी मटर ₹3,375 से बढ़कर ₹3,475 रही।
★ साप्ताहिक आधार पर भी बाजार मजबूत रहा। ललितपुर में साप्ताहिक उछाल ₹400, जबकि कानपुर में ₹275 का सुधार हुआ।
★ तुलनात्मक रूप से देखें तो नवंबर के शुरुआती भाव सितंबर के औसत से ₹425 से ₹550 प्रति क्विंटल और अगस्त के औसत से ₹250 से ₹325 तक अधिक हैं।
★ आयात शुल्क लगाए जाने से पहले की BL डेट तक कनाडा से करीब 3-3.5 लाख टन मटर भारत के लिए निकली। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त तक करीब 3 लाख टन मटर आयात की गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 9.76 लाख टन और पिछले पूरे वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 21.64 लाख टन मटर आयात की गई थी।
★ दिसंबर 2023 से अगस्त 2025 तक आयात खोले जाने के बाद 36 लाख टन से अधिक मटर भारत में आ चुकी है।
★ चीन में कनाडाई मटर पर भारी ड्यूटी लगाए जाने के बाद अब भारत ने भी ड्यूटी लगाई, जिससे कनाडा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कनाडा के पास केवल एक ही विकल्प बचा है — घटे भावों पर मटर निर्यात करना।
★ भारत में मटर की बिजाई शुरू हो गई है। पूरे सीजन भर कीमतें कम रहने के कारण बिजाई घटने की आशंका है।
★ घरेलू बाजारों में भाव बढ़ने से लिवाल गायब, जिसके कारण अब कीमतें कुछ समय के लिए स्थिर रह सकती हैं।
★ लिवाली निकलने के बाद कुछ समय बाद कीमतें फिर बढ़ने की उम्मीद।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।