News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश- गेहूं खरीदी पंजीयन की घोषणा

30-Jan-2026 11:10 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश- गेहूं खरीदी पंजीयन की घोषणा
★ मध्य प्रदेश ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं की MSP पर खरीदी की तैयारी शुरू की। किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक होगा।
प्रदेशभर में 3186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं।
★ वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले साल से 160 रुपये ज्यादा है।
★ इस घोषणा में बोनस के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया।