News Capsule/न्यूज कैप्सूल: MSP से नीचे खरीफ दलहन और तिलहन के भाव
27-Oct-2025 09:48 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: MSP से नीचे खरीफ दलहन और तिलहन के भाव
★ देशभर की मंडियों में प्रमुख खरीफ फसलों तुवर, उड़द, सोयाबीन और मूंगफली के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी नीचे चल रहे हैं। इसका मुख्य कारण अच्छी फसल की संभावना और सरकारी एजेंसियों के पास पहले से मौजूद ऊंचा स्टॉक बताया जा रहा है।
सरकारी एजेंसियों को कृषि मंत्रालय से
★ कृषि मंत्रालय ने खरीफ 2025-26 सीजन के लिए उत्तर प्रदेश और गुजरात में अरहर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली की खरीद की मंजूरी दी है। परन्तु अनुमति मिल जाने के बावजूद खरीद अभी शुरू नहीं हुई है जिसका कारण फसलों में नमी की मात्रा तय सीमा से अधिक होना है।
★ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से खरीद की स्वीकृति पर चर्चा जारी है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि नेफेड 1 नवंबर से राज्य में मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत सोयाबीन की खरीद शुरू करेगी।
★ तिलहन किसानों को मूल्य गिरावट से बचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार से सोयाबीन उत्पादकों के लिए मूल्य अंतर भरपाई योजना ‘भावांतर’ लागू की है।
★ सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान औने-पौने भावों पर फसल बेचने को मजबूर।
