News Capsule/न्यूज कैप्सूल: रूस ने सूरजमुखी तेल और बीज पर निर्यात शुल्क 2028 तक बढ़ाया

25-Oct-2025 10:33 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: रूस ने सूरजमुखी तेल और बीज पर निर्यात शुल्क 2028 तक बढ़ाया
★ रूस ने सूरजमुखी बीज, तेल और मील पर लगाए गए निर्यात शुल्क को अगस्त 2028 तक बढ़ाने की घोषणा की है। पहले यह शुल्क 31 अगस्त 2026 तक या मौजूदा निर्यात सीजन की समाप्ति तक लागू था।
★ सूरजमुखी बीज पर निर्यात शुल्क 50% रहेगा, लेकिन यह 32,000 रूबल प्रति टन से कम नहीं होगा।
★ सूरजमुखी तेल और मील के लिए "फ्लोटिंग" (परिवर्ती) शुल्क दर जारी रहेगी।
★ रूस ने 2024/25 सीजन में 51 लाख टन सूरजमुखी तेल का निर्यात किया था। नए सीजन में यह निर्यात 52–53 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है।
★ सूरजमुखी मील का निर्यात 2024/25 सीजन में 26 लाख टन रहा था, जो मौजूदा सीजन में बढ़कर 31 लाख टन से अधिक हो सकता है।
★ भविष्य में सूरजमुखी तेल की कीमतें ऊँची रह सकती है जिसका कारण यूक्रेन, अर्जेंटीना और ब्राज़ील में कम उत्पादन और पाइपलाइन में कम माल होना है।