News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया- चना निर्यात अपडेट
19-Dec-2025 11:13 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया- चना निर्यात अपडेट
★ क्रिसमस से पहले के इस दौर में क्वींसलैंड के बंदरगाहों और न्यूकैसल से चना सबसे अधिक मात्रा में निर्यात होने वाली फसल बनी, हालाँकि निर्यात मात्रा पिछले साल से कम है।
★ कैनोला की कटाई के तुरंत बाद बड़ी मात्रा में बिक्री के साथ-साथ कुछ चना और जौ की भी शिपमेंट हुई है। भाव कम होने से किसान बिक्री से कर रहे हैं परहेज और माल गोदामों में रख रहे हैं।
★ आयात घटने से भारत में भी स्टॉक धीरे धीरे घट रहा है।
★ पिछले सीजन में अप्रैल से अक्टूबर तक भारत ने 1.5 लाख टन चना आयात किया था जो अब 1 लाख टन भी नहीं हो पाया।
★ ऑस्ट्रेलिया के किसान तभी माल बेचनागे जब उन्हें अच्छी कीमतें मिलेंगी।
★ भारत में नई फसल आने से पहले कीमत बढ़ने के मिल रहे हैं संकेत।
