News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया से चना और मसूर का निर्यात: सूत्र
06-Nov-2025 11:40 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया से चना और मसूर का निर्यात: सूत्र
★ विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया से अक्टूबर में 30,000 टन चना वेसल द्वारा और 10,000 टन कंटेनर में निर्यात किया गया।
★ नवंबर में लगभग 3 लाख टन चना वेसल द्वारा और 50,000 टन कंटेनर में निर्यात होने की संभावना है।
★ नवंबर में मसूर का 60,000 टन वेसल द्वारा और 35,000 टन कंटेनर में निर्यात हुआ।
★ यह निर्यात भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल को किया गया।
~~~~~~~
निर्यात भाव हुए तेज (CNF)
★ ऑस्ट्रेलियाई चना, जो 15 अक्टूबर को $485 प्रति टन था, कल $500 तक पहुंच गया।
★ इसी अवधि के दौरान मसूर के भाव भी बढ़े।
★ ऑस्ट्रेलियाई मसूर कोलकाता बल्क वेसल भाव $490 से बढ़कर $510 और कंटेनर भाव $500 से उछलकर $520 पहुंचे।
★ कनाडा JNPT पोर्ट CNF भाव $525 से बढ़कर $540 और कांडला $495 से उछलकर $515 तक पहुंचे।
★ CNF भावों में हुई वृद्धि का असर घरेलू बाजारों पर पड़ सकता है, परंतु निर्यात मात्रा पर नजर रखना भी समझदारी होगी।
