News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पीली मटर बाजार परिदृश्य: साउथ एशिया एग्री फोरम समिट 2026
27-Jan-2026 11:45 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पीली मटर बाजार परिदृश्य: साउथ एशिया एग्री फोरम समिट 2026
साउथ एशिया एग्री फोरम समिट 2026 में येलो पी बाजार को लेकर पैनलिस्टों ने बताया कि आयात नीति में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
पैनलिस्टों के अनुसार चीन का बाजार खुलना कनाडा की कीमतों को सहारा दे सकता है, जिसका असर आगे चलकर भारत के बाजार पर भी दिख सकता है।
येलो पी के दाम हाल के वर्षों के निचले स्तर पर आ चुके हैं और 2026 में इनमें सुधार की संभावना जताई गई है। भारत में घरेलू फसल कमजोर रहने से मांग बनी रह सकती है।
वहीं कम कीमतों के कारण कनाडा में किसान येलो पी की जगह कैनोला जैसी अन्य फसलों की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे आगे चलकर आपूर्ति पक्ष पर असर पड़ सकता है और भावों को समर्थन मिल सकता है।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
