News Capsule/न्यूज कैप्सूल: रबी फसलों की बिजाई समाप्ति की ओर

20-Jan-2026 10:56 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: रबी फसलों की बिजाई समाप्ति की ओर
★ सरकारी आकड़ों के अनुसार 16 जनवरी तक गेहूं की बिजाई गत वर्ष से 1.9% उछलकर 334.17 लाख हेक्टेयर, धान की 11.4% उछलकर 25.58 लाख हेक्टेयर, दलहनों की 2.8% उछलकर 137 लाख हेक्टेयर, मोटे अनाजों की 3.8% उछलकर 58.72 लाख हेक्टेयर, तिलहनों की 3.8% बढ़कर 96.86 लाख हेक्टेयर तथा कुल एरिया 2.8% उछलकर 652.33 लाख हेक्टेयर पहुंचा।
★ हर साल हर फसल में आकड़े बढ़-चढ़कर ही आते हैं पता नहीं सरकार के पास ऐसी कौनसी छड़ी है जिससे बिजाई एरिया बढ़ जाता है।
★ पिछले कुछ वर्षों में कृषि भूमि उद्योग में भी परिवर्तित हुई परन्तु आंकड़े अभी भी बढ़-चढ़कर आते हैं।
★ दलहन संवर्ग में चना का एरिया 5.1% बढ़कर 95.88 लाख हेक्टयर, मसूर में 2.8% बढ़कर 18.12 लाख हेक्टेयर दर्ज हुआ।
★ सरसों बिजाई गत वर्ष से 3.2% उछलकर 89.36 लाख हेक्टेयर, मक्का की 7.4% बढ़कर 27.55 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ सबसे अधिक बढ़ोत्तरी जौ में बताई गयी जौ की बिजाई 33% उछलकर 7.73 लाख हेक्टेयर पहुंची।