News Capsule/न्यूज कैप्सूल: रबी फसलों की बिजाई शुरू
04-Nov-2025 12:04 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: रबी फसलों की बिजाई शुरू
★ रबी फसलों का एरिया गत वर्ष से 15% बढ़ा। कुल बिजाई 31 अक्टूबर तक 75.8 लाख हेक्टेयर पहुंची। जो गत वर्ष समानअवधि के दौरान 66 लाख हेक्टेयर थी।
★ गेहूं की बिजाई 2.3 लाख हेक्टेयर से 1 लाख हेक्टेयर बढ़कर 3.3 लाख हेक्टयर, चना की 12 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 15 लाख हेक्टेयर तथा मसूर की 2 लाख हेक्टेयर से उछलकर 2.6 लाख हेक्टेयर पहुंची। इसके अलावा सरसों की बिजाई भी गत वर्ष से सुधरी।
★ बिजाई रफ़्तार बढ़ने का मुख्य कारण खरीफ सीजन में भारी बारिश होना व जमी में नमी की मात्रा पर्याप्त होना है।
