News Capsule/न्यूज कैप्सूल: राजस्थान सरकार ने MSP पर बोनस देने की घोषणा की

11-Feb-2026 03:18 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: राजस्थान सरकार ने MSP पर बोनस देने की घोषणा की
★ आज राजस्थान सरकार ने गेहूं की MSP 2585 रुपए प्रति क्विंटल पर 150 रुपए का बोनस देने की घोषणा की। अब सरकारी खरीद 2735 रुपए प्रति क्विंटल पर की जाएगी।
★ ठीक इसी तरह मध्य प्रदेश में भी MSP पर बोनस देने की घोषणा मंच पर की गयी परन्तु अभी तक सर्कुलर नहीं आया।
★ एक ओर सरकार किसानों को बोनस देकर उनसे गेहूं खरीद रही है तो दूसरी ओर OMSS एवं अन्य हस्तक्षेप कर गेहूं की कीमतों को नियंत्रित करना चाहती है। ऐसे में केवल किसान व उपभोगकर्ताओं को ही लाभ मिल रहा है। गेहूं उद्योग से जुड़े स्टॉकिस्ट, मिलर्स, ट्रेडर्स गेहूं में घुन की तरह पिस जाते हैं।