News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सरकार खुले बाजार में रिकॉर्ड 100 लाख टन चावल बेचने की तैयारी में
04-Nov-2025 01:13 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सरकार खुले बाजार में रिकॉर्ड 100 लाख टन चावल बेचने की तैयारी में
★ सरकार ने चालू वित्त वर्ष (2025-26) में अधिशेष भंडार से खुले बाजार में रिकॉर्ड 100 लाख चावल बेचने का लक्ष्य रखा है। इसमें एथनॉल उत्पादन कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त आवंटन भी शामिल है।
★ भारतीय खाद्य निगम (FCI) अब तक चालू वित्त वर्ष में 61 लाख टन चावल बेच चुका है — जिसमें खुले बाजार बिक्री, राज्यों को आवंटन, एथनॉल निर्माण और ‘भारत राइस’ पहल के लिए बिक्री शामिल है। 1 नवंबर से एथनॉल यूनिट्स को अतिरिक्त 17.5 लाख टन चावल आवंटित किया गया है।
★ वित्त वर्ष 2024-25 में FCI ने कुल 46.3 लाख टन चावल बेचा था — जिसमें 11.2 लाख टन राज्यों की सामाजिक योजनाओं को, 19.6 लाख टन खुले बाजार योजना (OMSS) के तहत, और 23 लाख टन एथनॉल निर्माण के लिए आवंटित किया गया था।
★ इसके बावजूद, केंद्र सरकार के चावल भंडार लगातार बढ़ रहे हैं। अक्टूबर 1, 2025 तक केंद्रीय पूल में चावल का स्टॉक 440 लाख टन से अधिक है, जो आवश्यक बफर स्टॉक 102.5 लाख टन का तीन गुना है। इसमें से करीब 100 लाख टन चावल अभी मिलर्स से प्राप्त होना बाकी है।
★ हर साल FCI और राज्य एजेंसियां किसानों से लगभग 520–530 लाख टन चावल MSP पर खरीदती हैं, जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत करीब 360–380 लाख टन चावल वितरित किया जाता है।
