News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सरसों उत्पादन बढ़ने की उम्मीद

27-Jan-2026 10:38 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सरसों उत्पादन बढ़ने की उम्मीद
★ भारत में सरसों उत्पादन 2025-26 में करीब 10% तक बढ़ने का अनुमान है।बिजाई बढ़ने और अनुकूल मौसम से उत्पादन अच्छा रहे की संभावनाएं। 
★ बिजाई 3.2% बढ़कर 89.36 लाख हेक्टेयर पहुंची। पिछले वर्ष उत्पादन 126.67 लाख टन रहा था।
★ सरकार ने चालू सीजन के लिए 139 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
★ मुख्य उत्पादक राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सरसों का रकबा बढ़ा है। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर कुछ चिंता बनी हुई है।
★ मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
★ फिलहाल फसल की स्थिति अच्छी और कहीं भी पाले की शिकायत नहीं मिली है, जो बेहतर पैदावार के लिए सकारात्मक संकेत है।
★ वहीं उत्तर-पूर्वी राज्यों, खासकर असम और झारखंड में सरसों बिजाई घटी।