News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सोया अंतर्राष्ट्रीय बाजार

11-Nov-2025 08:24 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सोया अंतर्राष्ट्रीय बाजार
★ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कल CBOT व KLCE तेल कॉम्प्लेक्स मजबूती के साथ हुआ बंद।
★ अमरीका से 6 नवम्बर वाले सप्ताह में 10.9 लाख टन सोया निर्यात हुआ, गत वर्ष की समानअवधि से 54% कम।
★ पाकिस्तान ने सबसे अधिक 1.86 लाख टन, इजिप्ट ने 1.24 लाख टन, इंडोनेशिया ने 0.94 लाख टन खरीद की। चालू 2025-26 सीजन 1 सितम्बर से अब तक अमरीका से 88.9 लाख टन सोया का हुआ निर्यात। यह निर्यात गत वर्ष से 42% कम है।
★ चीन अभी भी अमरीका से ऊंचे भावों के कारण सोया खरीद को इच्छुक नहीं।
★ ब्राजील में 06.11.25 तक सोया बिजाई 61% पहुंची, गत वर्ष के 67% से अधिक।
~~~~~~~~~~
घरेलू तेल-तिलहन बाजार
★ घरेलू बाजार में भी कीमतों में मामूली बढ़त देखी गयी।
★ मध्य प्रदेश में भी भावान्तर योजाना चल रही है तथा महाराष्ट्र में भी सोया की सरकारी खरीद चालू।
★ गत सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह सोया की कीमतों में 100-150 रुपए तथा अक्टूबर के मुकाबले 300 रुपए बाजार बढ़ चुके हैं।
★ आई ग्रेन इंडिया ने अक्टूबर में सोया के बॉटम भाव के बाद कीमतों में बढ़ोत्तरी की रिपोर्ट दी थी।