News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सोयाबीन उत्पादन आंकड़े

30-Jan-2026 12:40 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सोयाबीन उत्पादन आंकड़े
अर्जेंटीना
★ अर्जेंटीना का सोयाबीन उत्पादन अनुमान 10 लाख टन घटाकर 480 लाख टन किया गया है।
★ मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में सूखे की वजह से फसल पर दबाव बढ़ा है।
★ फसल की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है और कुछ इलाकों में रेड स्पाइडर माइट का प्रकोप देखा जा रहा है।
~~~~~~
ब्राज़ील
★ ब्राज़ील का सोयाबीन उत्पादन अनुमान 10 लाख टन बढ़ाकर 1,790 लाख टन कर दिया गया है।
★ शुरुआती कटाई में पैदावार बेहतर रही है।
★ हालांकि दक्षिणी ब्राज़ील, खासकर रियो ग्रांडे डो सुल में गरम और सूखा मौसम आगे चलकर जोखिम बढ़ा सकता है।
★ बोए गए रकबे को लेकर कोनाब और USDA के आंकड़ों में अंतर बना हुआ है।