News Capsule/न्यूज कैप्सूल: श्रीलंका- आयातित चावल की किस्मों के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य घोषित

22-Oct-2025 10:49 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: श्रीलंका- आयातित चावल की किस्मों के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य घोषित
★ श्री लंका के उपभोक्ता मामलों के प्राधिकरण ने आयातित चावल की विभिन्न किस्मों के लिए नए अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) लागू करने की घोषणा की है, जो 21 अक्टूबर से प्रभावी हो गए हैं।
★ गजट अधिसूचना के अनुसार, आयातित रॉ (कच्चा) चावल का अधिकतम खुदरा मूल्य 210 श्रीलंकन रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया है, जबकि आयातित नाडू चावल 220 श्रीलंकन रुपये प्रति किलोग्राम की अधिकतम कीमत पर बेचा जाएगा।
★ आयातित सांबा चावल का MRP 230 श्रीलंकन रुपये प्रति किलोग्राम, पोननी सांबा 240 श्रीलंकन रुपये और केरी पोननी सांबा 255 श्रीलंकन रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
★ CAA ने बताया कि ये मूल्य नियंत्रण उपाय उपभोक्ताओं को अनुचित मूल्यवृद्धि से बचाने और बाजार में उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए हैं।