News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेल- तिलहन अंतर्राष्ट्रीय बाजार

10-Nov-2025 05:26 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेल- तिलहन अंतर्राष्ट्रीय बाजार
सूरजमुखी तेल
★ ब्लैक सी से सूरजमुखी तेल की ज्यादातर नज़दीकी खेपें पहले ही बिक चुकी हैं, जबकि दिसंबर शिपमेंट के लिए कुछ ही खेपें खरीदार तलाश रही हैं।
★ भारत के लिए ऑफर करीब 1,315 डॉलर और बोली लगभग 1,290 डॉलर है। मर्सिन में दाम 1,280–1,300 डॉलर के बीच हैं।
★ फिलहाल कीमतें ऊंची हैं और सुधार की उम्मीद अभी पूरी नहीं हुई है।
★ जनवरी–मार्च के लिए दाम 1,250 डॉलर, अप्रैल–जुलाई में अर्जेंटीना से सप्लाई 1,200 डॉलर से नीचे मिल सकती है।
~~~~~~~~~~
पाम ऑयल
★ आज बाजार सुस्त।
★ जनवरी कॉन्ट्रैक्ट RM 4,115 पर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
★ भारतीय मांग बहुत धीमी।
★ सीपीओ के दाम 1,100 डॉलर से नीचे हैं, फिर भी खरीदारी कमजोर है।
★ मलेशिया का निर्यात करीब 12% घटा है, जिससे स्टॉक बढ़ सकते हैं।
★ एमडीईएक्स 4,000 RM के नीचे मजबूत सपोर्ट पाएगा, जबकि ऊपर 4,450 RM तक की तेजी संभव है।
★ फिलहाल दायरे में कारोबार की सलाह दी जाती है।