News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना में बढ़ाई गई कपास की खरीद अवधि

23-Feb-2026 11:19 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना में बढ़ाई गई कपास की खरीद अवधि 
★ राज्य सरकार के अनुरोध पर CCI ने तेलंगाना में कपास खरीद की अवधि फरवरी के अंत तक बढ़ाने पर सहमति दी। 
★ इस सीजन में कपास की बुवाई देर से शुरू होने के कारण मंडियों में आवक भी देर से हुई।
★ राज्य में इस वर्ष 45.32 लाख एकड़ में कपास की खेती हुई है और 28.29 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है। अब तक CCI ने 8,80,053 किसानों से 16.15 लाख मीट्रिक टन कपास की खरीद कर 12,823 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
★ बाजार के माध्यम से 2.24 लाख मीट्रिक टन घटिया कपास भी खरीदी गई है। अभी भी करीब 9.99 लाख मीट्रिक टन कपास किसानों के पास शेष।