News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना में CCI ने ₹12,823 करोड़ की कपास खरीदी
24-Feb-2026 10:07 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना में CCI ने ₹12,823 करोड़ की कपास खरीदी
★ CCI ने तेलंगाना में खरीफ विपणन सत्र 2025-26 के दौरान 8.80 लाख किसानों से 16.15 लाख टन कपास की खरीद की, जिसकी कुल कीमत ₹12,823 करोड़ रही। राज्य में इस वर्ष 18.21 लाख हेक्टेयर में कपास की खेती हुई।
★ राज्य के कृषि मंत्री ने बताया कि करीब 10 लाख टन कपास अभी बिकना बाकी है और किसानों से इसे जल्द मंडियों में लाने की अपील की गई है।
★ फसल सीजन में देरी के कारण आवक देर से हुई। किसानों को राहत देने के लिए CCI ने खरीद की अंतिम तिथि 27 फरवरी तक बढ़ा दी है।
